आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का हुआ शुभारंभ
बरेली, 02 सितम्बर। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के ‘लोगो‘ का अनावरण एवं आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण कार्यक्रम लोक भवन सभागार, लखनऊ से किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आई0एम0ए0 हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज,जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर अधीर सक्सेना, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित लाभार्थी गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मा0 सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा अनावश्यक बिचौलियापन एवं शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कार्मिक को उसके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।
मा0 महापौर ने कहा कि आज मा0 मुख्यमंत्री जी ने आउटसोर्स कर्मियों के घर में दीपावली जैसा माहौल बनाने का कार्य किया है और उनके स्वास्थ्य की भी चिंता की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी एवं अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 19 सितम्बर 2025 के शासनादेश के अनुसार आउटसोर्स कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय, ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0, चिकित्सा सेवा संरक्षण, प्रशिक्षण एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु निगम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से अधिक पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को उनके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मियों को पी0पी0एफ0 किट वितरण की गयी।
उक्त कार्यक्रम में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना हितलाभ का स्वीकृत प्रमाण पत्र तथा निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के 12 लाभार्थियों को 525000/- एवं 225000/- की दर से डमी चेक मा० जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने वितरित कर लाभान्वित किया। इसी प्रकार 38 लाभार्थियों को कुल धनराशि 5715000/- (रूपया सत्तावन लाख पन्द्रह हजार मात्र) से लाभान्वित किया गया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

