September 24, 2026

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह “National Teacher Award 2026” से सम्मानित

बरेली,06 सितंबर।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के Department of Regional Economics के प्रोफेसर (डॉ.) अजीत सिंह को शिक्षा एवं अध्यापन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “Excellence in Teaching 2026 – National Awards on Excellence in Teaching” के अंतर्गत “National Teacher Award 2026” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान S.R. Scientific Publication, Agra द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। दिनांक 5 सितंबर 2026 को जारी प्रमाण-पत्र में प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह के शिक्षा, अध्यापन, ज्ञान के प्रसार, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान की सराहना की गई है। प्रमाण-पत्र का Certificate Number: SRSP 1521 है।

सम्मान पत्र में उनके शैक्षणिक समर्पण, शोधोन्मुख दृष्टिकोण, नवाचार की भावना तथा विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। इसमें कहा गया है कि उनका कार्य शैक्षणिक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है तथा ज्ञान, अकादमिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।

यह सम्मान प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह की शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता और उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करता है। उनके इस सम्मान से महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में भी हर्ष का माहौल है।

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान की कामना की है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------