September 24, 2026

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की डॉ. प्रीति यादव को शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान


बरेली,06 सितम्बर। एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की सह आचार्या एवं शोधकर्ता डॉ. प्रीति यादव के नाम एक और महत्वपूर्ण अकादमिक उपलब्धि जुड़ी है। उन्हें International Research Excellence Award 2026 के लिए विजेता चुना गया है। यह सम्मान International Institute of Organized Research (I2OR), India की ओर से उनके नामांकन के आधार पर प्रदान किया गया है। आधिकारिक पुरस्कार पत्र में उनके चयन को अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता से संबद्ध किया गया है।
यह सम्मान Global Edu-Conclave 2026 के दौरान 5 सितंबर को प्रदान किया गया। आयोजन में भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक एवं ज्ञान संस्थाओं की सहभागिता रही। Western Sydney University, Australia के Centre for Smart Modern Construction, MERI College, Green ThinkerZ, GIER India, Wakelet (UK), IJRECE, TRJ, Sustainable Cosmos और Elsevier’s Mendeley सहित कई संस्थाएं इस आयोजन से जुड़ी रहीं।
डॉ. प्रीति यादव एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के Faculty of Engineering and Technology के Department of Computer Science and Information Technology (CSIT) से संबद्ध हैं। कंप्यूटर विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े शोध एवं अकादमिक कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता रही है।
I2OR द्वारा जारी पत्र में इस सम्मान को डॉ. यादव के scholarly merit तथा ज्ञान और अधिगम को आगे बढ़ाने वाले उनके योगदान की पहचान के रूप में रेखांकित किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि एक शोधकर्ता के लिए सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने शोध को और अधिक उपयोगी तथा प्रभावशाली बनाने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका प्रयास तकनीकी अनुसंधान को वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जोड़ते हुए समाजोपयोगी समाधान विकसित करने की दिशा में जारी रहेगा।
यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब डॉ. यादव की अकादमिक गतिविधियों में शोध, तकनीकी शिक्षा और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्य लगातार सामने आ रहे हैं। International Research Excellence Award 2026 उनके अकादमिक सफर में एक नई उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------