September 3, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विराट दधिकादों शोभायात्रा की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर, जन्मोत्सव कल

WhatsApp Image 2026-09-03 at 2.34.55 PM

बरेली, 03 सितंबर/ चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली द्वारा निकाली जाने वाली श्री कृष्ण जी महाराज की 137वीं विराट शोभायात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैl नगर निगम प्रशासन ने भी मार्ग की व्यवस्थाएं व मरम्मत आदि के लिए कार्य प्रारंभ कर दिए हैं तथा बिजली विभाग भी सक्रिय हो गया है l कटरा चांद खां के चंद्र नगर में स्थित श्री सीताराम मंदिर प्रांगण को इस बार भव्य रूप दिया जा रहा है l इस बार भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष में 137 वीं शोभायात्रा 5 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से निकाली जाएगी l इसके संबंध में मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं l इस बार की शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए स्थानीय बैंड बाजे के अलावा महाराष्ट्र के विशेष बैंड श्री महाकाल झांझ डमरू मंडल को भी बुलाया गया है l आज कार्य विभाजन के संबंध में एक अहम बैठक श्री सीताराम मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई l जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने की और संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया l
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने समिति के पदाधिकारियों के बीच शोभा यात्रा को विधिवत संचालित किए जाने हेतु प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी निश्चित करने की बात कही, जिसे स्वीकारते हुए कार्य का विभाजन किया गया l जिसके तहत प्रत्येक रथ पर एक सहसंयोजक को जिम्मेदारी दी गई और प्रत्येक पदाधिकारी को एक वालंटियर कार्ड जारी किया जाएगा ,जिसके तहत वह अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाएगा l उन्होंने कहा की शोभायात्रा के मार्ग के सभी क्षेत्रीय सभासद हमारे विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जो अपने स्तर पर शोभायात्रा को सहयोग प्रदान करेंगे l इस संबंध में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर सहयोग मांगा गया है l
बाद में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के गण मान्य व्यक्तियों व नेताओं को आमंत्रित करने हेतु आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं और कल होने वाले श्री कृष्ण के जन्म उत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं l उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के लिए सिविल डिफेंस की भी मांग की तथा नगर निगम प्रशासन एवं बिजली विभाग से शोभायात्रा के मार्गों की व्यवस्था करने की भी अपील की, ताकि भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निर्विघ्नं संपन्न हो सके l
बैठक में सर्वश्री तोताराम गुप्ता, सुरेश दिवाकर, पंकज राज वर्मा, श्याम मनोहर गुप्ता, राहुल चौधरी, सर्वेश गुप्ता, राजीव निर्भय, राजीव गुप्ता, राजेश मौर्य बबलू, रामस्वरूप चौधरी,सुनील सागर, रवि किशोर सक्सेना, वरुण गुप्ता, राम मोहन मौर्य, नरेश गुप्ता, बांकेलाल दीवानी, अरुण कुमार एवं पुजारी उमाशंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे, जिनका शोभायात्रा की तैयारी में विशेष सहयोग है l

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र