रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित।कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव मूल्यों पर प्रतिभागियों ने रखे विचार
बरेली, 23 सितंबर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 22 एवं 23 सितंबर 2026 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी वर्ग ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानव मूल्यों की प्रासंगिकता” तथा “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की पीढ़ी” विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, मानवीय मूल्यों तथा भविष्य की पीढ़ी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अजय यादव एवं डॉ. आभा त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया तथा हिंदी भाषा के प्रति उनका प्रेम और लगाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को चिंतन और अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. क्षमा पांडेय उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. यशपाल सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम 26 सितंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

