डाॅ.राज किशोर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया
बरेली,24 सितम्बर। डाॅ. राज किशोर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,बरेली को कल ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया।उत्तर प्रदेश में जनपद बरेली को आयुर्वेद ओ पी डी के 03 माह के विश्लेषण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उ.प्र. सरकार द्वारा ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को राजधानी लखनऊ में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. राज किशोर की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ,संस्थाओं एवं चिकित्सकों ने उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की हैं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------