August 4, 2026

CM रेखा गुप्ता ने नौवीं क्लास की छात्राओं को साइकिलें बांटीं, लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है मकसद

0647fe3c-d257-46e6-a334-2d34317c7352

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह में सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। गुप्ता के साथ शिक्षा मंत्री आशीष सूद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा​ भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षा नौवीं की छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ साइकिलें प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। यह साइकिल सम्मान का माध्यम बनेगी और उन्हें सुरक्षित रूप से स्कूलों तक आने-जाने में मदद करेगी।”

अधिकारियों के मुताबिक, इस साल बजट में घोषित योजना के पहले चरण में 3,000 साइकिलें बांटी गईं। अगले महीने चरणबद्ध तरीके से दिल्ली भर में स्कूली छात्राओं को कुल 1.40 लाख साइकिलें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्कूल आने-जाने को आसान बनाना, नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना और लड़कियों को अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में मदद करना है।

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र