September 23, 2026

UFBU के आह्वान पर गोंडा में बैंकिंग ठप, 11 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल

गोंडा: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को बैंकिंग उद्योग की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल गोंडा जनपद में पूर्णतः सफल रही। AIBOC के बैनर तले AIIBOA सहित सभी घटक संगठनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण उत्साह के साथ हड़ताल में प्रतिभाग किया, जिसके कारण जनपद की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों, ग्रामीण बैंकों एवं अन्य बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

हड़ताल के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव श्री तरुण शुक्ला ने कहा कि –

“बैंक प्रबंधन और सरकार का रवैया लगातार बैंककर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण होता जा रहा है। हमारी दो सूत्रीय मुख्य मांगें एकदम न्यायोचित हैं –
1. दिनांक 08.03.2024 के द्विपक्षीय समझौते के अनुसार 5-Day Banking को अविलंब लागू किया जाए, जो सरकार के पास 18 महीनों से लंबित है।
2. अधिकारियों के साथ PLI के नाम पर हो रहे भेदभावपूर्ण एवं विभाजनकारी व्यवहार को तत्काल समाप्त किया जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही पेंशन अपडेशन, पर्याप्त भर्ती, और अधिकारियों के उत्पीड़न पर रोक जैसी अन्य लंबित मांगों पर भी IBA और सरकार गंभीर नहीं है। 4 सितंबर को IBA के साथ वार्ता और 8 सितंबर को मुख्य श्रमायुक्त (CLC) के समक्ष सुलह वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल अपरिहार्य हो गई थी।

जोश और आक्रोश के साथ निकली रैली

सुबह इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय परिसर, गोंडा से सैकड़ों बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों की एक विशाल रैली निकाली गई, जो गुरु नानक चौराहे होते हुए बस अड्डा चौराहा पर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। हाथों में “Bank Bachao Desh Bachao”, “No Privatisation”, “We Want 5 Days Banking” की तख्तियां और नारे लगाते हुए बैंककर्मियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अंजनी कुमार पांडे, AIIBOA उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार जी, ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन से श्री सुधीर सिंह , यू ० पी ० ग्रामीण बैंक के मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तथा अरविंद यादव क्षेत्रीय सचिव , बलरामपुर एवं कर्मचारी इंडियन बैंक से सचिव मुकेश कुमार,कौशल यादव, श्री ए.के. तिवारी, श्री शिव प्रसाद मिश्रा, श्री सुरेश कुमार तथा अधिकारी के संवर्ग में श्री सुधांशु श्रीवास्तव, श्री सुखदीप सिंह , प्रशान्त श्रीवास्तव , सिद्धार्थ त्रिपाठी, अभय शुक्ला अमित वर्मा सहित सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी साथियों ने यह संकल्प लिया कि यदि सरकार एवं IBA द्वारा मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो दिनांक 28, 29 एवं 30 सितंबर को 3 दिवसीय और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए हम सभी तैयार हैं।

भवदीय,
(तरुण शुक्ला)
मंडल सचिव,
ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गोंडा मंडल
एवं संयोजक, UFBU गोंडा

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र