September 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आकर्षक चित्र प्रदर्शनी । जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की दी जा रही जानकारी

WhatsApp Image 2026-09-20 at 7.06.02 PM (1)

बरेली,20सितम्बर।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनपद बरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आकर्षक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रगति एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों तथा प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा नागरिक हित में संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी सरल एवं सहज रूप में उपलब्ध कराना है। चित्र प्रदर्शनी में जनपद बरेली में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले नागरिक योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं जनहितकारी प्रयासों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। अभियान के दौरान आगामी दिनों में भी जनपद में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र