September 23, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-09-20 at 7.09.35 PM (1)

बरेली, 20 सितम्बर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद की स्थिति अपेक्षाकृत पीछे चल रही है। उन्होंने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए कि विकास खण्ड स्तर पर कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों के साथ नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की मुख्य सचिव स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने लेखपालों एवं पंचायत सचिवों को भी अभियान में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप निदेशक कृषि ओपी मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र