August 4, 2026

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी ने की खास अपील; बोले- जल्द वापस पाएं अपना पुराना वजन

pm-modi-news-(7)-1784839704317_v

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया। उनके अनशन खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह सोनम वांगचुक से आग्रह करते हैं कि वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से हासिल करें। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी प्रार्थना की।

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। केंद्र सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

नीट पेपर लीक मामले के समर्थन में शुरू किया था अनशन

सोनम वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। यह आंदोलन नीट पेपर लीक मामले और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था।

अनशन के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

लंबे समय तक भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर उन्हें मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज जारी रहा। स्वास्थ्य में सुधार और सरकार से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

 

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र