गोंडा: कांग्रेस भवन में चार लोग शामिल, 28 सितंबर को ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध मार्च
गोंडा। कांग्रेस भवन गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में जान सवियो वैली, शौकत अली उर्फ माली बाबा, माइकल स्टीफन डायस एवं शाहिद अली को कांग्रेस का पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया ।
पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए वे पार्टी से जुड़े हैं, और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, अनीस नाना, मोहम्मद रिजवान, जितेश शर्मा, जाकिर अली हरिराम वर्मा, विनोद सुकई भारती , सूरज मिश्रा, हरि श्याम सोनी,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं शिवकुमार दुबे और शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट चोरी’ के विरोध में 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी व मतदाता सूची की समीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

