October 19, 2026

विपक्षी नेताओं का पुतला जलाने में पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलसीं!

WhatsApp Image 2026-04-25 at 8.57.23 PM

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बहराइच में नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी राजनीतिक दलों के विरुद्ध शनिवार को भाजपा की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के योजना से भाजपा द्वारा बीते कुछ दिनों से नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी भाजपा की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का पुतला फूंकने के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं। जिससे उनका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ता उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इस दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज पहुंच उनका हाल जाना। मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अनुपमा जायसवाल की लोकप्रियता यह है कि उनके झुलसने की खबर फैलते ही गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट्स उनकी शुभकामना से पट गया। बड़ी संख्या में उनका हाल-चाल लेने भाजपा के लोग भारत-नेपाल सीमा के निकट बहराइच की ओर रुख कर दिया है। अनुपमा जायसवाल के बेटे ब्लाक प्रमुख शुभम जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह और भगवान की कृपा से बहुत बडी दुर्घटना टल गयी।डॉक्टरों ने श्रीमती जायसवाल को आराम करने और धूप में न निकलने का निर्देश दिया है। वह शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के बीच मे होंगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be  

एक नज़र