UP TET 2026 Answer Key जारी: तुरंत मिलाएं अपने जवाब, 14 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करें आपत्ति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर सेट से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो उसे 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है।
यूपी-टीईटी 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया गया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, 2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो-दो पालियों में जबकि 4 जुलाई को प्रथम पाली में संपन्न हुई थी। अब सभी परीक्षाओं के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जारी कर दी गई है।
ऐसे करें आंसर-की का मिलान
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन के बाद अभ्यर्थी मास्टर सेट की उत्तरकुंजी देख सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन या ई-मेल से नहीं होगी सुनवाई

आयोग ने साफ किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ई-मेल, डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें
- परीक्षा का आयोजन: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
- प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी: 8 जुलाई 2026
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026, रात 12 बजे
- आपत्ति दर्ज कराने का माध्यम: केवल ऑनलाइन
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------

