September 23, 2026

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा “इतिहास बोध” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-11 at 6.46.22 PM

बरेली, 11सितम्बर।माननीय कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय जी के मार्गदर्शन में प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा “इतिहास बोध” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री संजय जी रहे । इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. नवीन गुप्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, तथा प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

व्याख्यान के दौरान श्री संजय जी ने प्राचीन भारत की मंदिर व्यवस्था एवं निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में मंदिर केवल आराधना के केंद्र मात्र नहीं थे, अपितु शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन के भी प्रमुख आधार स्तंभ हुआ करते थे, जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती थी। उन्होंने प्राचीन भारतीय मूल व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भारत की यह गौरवशाली परंपरा आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

अपने वक्तव्य में श्री संजय जी ने औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा भारतीय इतिहास एवं शिक्षा व्यवस्था को विकृत करने हेतु रचे गए षड्यंत्रों की भी विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने सुनियोजित ढंग से भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को कमजोर करने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान पीढ़ी अपने वास्तविक इतिहास से अनभिज्ञ रह गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सच्चे इतिहास बोध की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सही इतिहास बोध ही राष्ट्रीय चेतना एवं आत्मगौरव के निर्माण की नींव है।
विभागध्यक्ष डॉ प्रिया सक्सेना द्वारा विद्यार्थियों को इतिहास के विभिन्न स्वरूपों से अवगत कराते हुए उन्हें इतिहास के प्रति जिज्ञासा एवं गंभीर अध्ययन की प्रवृत्ति अपनाने हेतु प्रेरित किया गया l प्रो नवीन गुप्ता के द्वारा इतिहास संकलन के यथार्थ स्वरुप को पहचानने का वक्तव्य दिया गया l कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहित मिश्रा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. शिव सिंह,डॉ अलोक कुमार डॉ. हेमंत माहेश्वरी शुक्ला एवं डॉ. कमलेश तथा शोध छात्र दीपक मौर्य, जूही कुमारी, श्वेता शर्मा सहित एम.ए. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों में सच्चे इतिहास बोध एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के संकल्प के साथ हुआ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र