October 6, 2026

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा’ पर विशेष व्याख्यान आयोजित

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा के IQAC एवं विज्ञान विभाग द्वारा ‘भारतीय ज्ञान परम्परा (प्रणाली)’ के अंतर्गत “प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद की महत्ता” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वैभव श्रीवास्तव जी (M.D. SCPM Ayurvedic Medical College & Hospital ) ने उपस्थित होकर प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में SCPM ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन की अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय जी एवं निदेशक श्री अजिताभ दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं IQAC समन्वयक प्रो. जितेन्द्र सिंह जी , भारतीय ज्ञान परंपरा समिति के संयोजक प्रो. मंंशाराम वर्मा जी तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष/संयोजक डॉ. रेखा शर्मा जी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय ज्ञान परम्परा और आयुर्वेद न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, बल्कि आज के आधुनिक युग में भी उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन शैली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------