October 30, 2026

कांति सिंह की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी, अखिलेश यादव ने जताया आभार

WhatsApp Image 2026-10-29 at 1.07.03 PM

रायबरेली: लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में श्रीमती कांति सिंह की शानदार जीत पर ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। अखिलेश यादव 183 विधानसभा ऊँचाहार ने कार्यकर्ताओं के साथ उनकी विजय पर प्रसन्नता व्यक्त की और चुनाव में जुटे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।

इंजीनियर वीरेंद्र यादव के नेतृत्व की सराहना

अखिलेश यादव ने रायबरेली के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ। साथ ही रोहनिया, जगतपुर, गौरा, डलमऊ और ऊंचाहार के ब्लॉक अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

घर-घर पहुंचाई मतदान पर्ची, मतदाताओं की मदद की

चुनाव के दौरान घर-घर तक मतदान पर्चियां पहुंचाने, मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और पार्टी की गाइडलाइन के अनुरूप मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया गया। इस दौरान इंजीनियर मानसिंह पटेल, इनरोनिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामनारायण सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता शिवमूर्ति सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, मदन यादव, हसनैन, सोनू केशव, कमलेश पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, दिनेश और साहबदीन यादव के योगदान का उल्लेख किया गया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताया अहम

अखिलेश यादव ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने उनकी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयासों की सराहना की।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be  

एक नज़र