July 9, 2026

SVPUAT में 62 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास से स्नातक तक के लिए मौका, ₹69,100 तक मिलेगी सैलरी

jobs-for-10th-pass

मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए कुल 62 रिक्तियों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत फार्म मैनेजर के 6, प्रोग्राम असिस्टेंट (कंप्यूटर) के 7, प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन) के 11, असिस्टेंट के 8, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 6 और ड्राइवर के 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस तरह कुल 62 पद भरे जाएंगे।

योग्यता पद के अनुसार निर्धारित

फार्म मैनेजर के लिए कृषि अथवा संबंधित विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। प्रोग्राम असिस्टेंट (कंप्यूटर) पद के लिए कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक योग्यता मांगी गई है। प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन) के लिए कृषि या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ निर्धारित गति की स्टेनोग्राफी परीक्षा देनी होगी। वहीं ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

₹21,700 से ₹1.12 लाख तक वेतन

फार्म मैनेजर, प्रोग्राम असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों के लिए वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह निर्धारित किया गया है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 को मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन मिलेगा। ड्राइवर पद के लिए मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक अंकों के मूल्यांकन के साथ लिखित परीक्षा और पद के अनुसार कौशल परीक्षा शामिल होगी। स्टेनोग्राफर पद के लिए स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग परीक्षा तथा ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1,000 ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा।

3 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर जाकर पंजीकरण के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है।

 

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र