‘जन सेवा के 25 वर्ष—सेवा संकल्प’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन
गोण्डा, 17 सितम्बर 2026। माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘जन सेवा के 25 वर्ष—सेवा संकल्प’ के तहत आयुक्त कार्यालय, देवीपाटन मण्डल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन मण्डल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति ?,, नागपाल ने लगभग 1100 दीपो का विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।
सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण रहा।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जनसेवा का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारी एवं कर्मचारी शासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करे।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा विकास कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप धरातल पर उतारना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब प्रशासन के प्रयासों का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित के कार्यों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने, जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा उनका नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुशासन की आधारशिला पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी है। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास एवं जनकल्याण से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की निरंतर निगरानी की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने, आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का सेवा संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणाअपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

