September 23, 2026

गोंडा मनोरंजन संस्थान में आधुनिक ‘मल्टीप्ले स्टेशन’ स्थापित रेल परिवार के बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

WhatsApp Image 2026-09-20 at 2.53.37 PM (1)

गोण्डा, 20 सितम्बर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने रेल परिवार के बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए मनोरंजन संस्थान में आधुनिक ‘मल्टीप्ले स्टेशन’ स्थापित किया है।
इस मल्टीप्ले स्टेशन में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आकर्षक और सुरक्षित झूले, स्लाइड, टनल स्लाइड, स्पाइरल स्लाइड सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक समय में करीब 50 बच्चे इन सुविधाओं का उपयोग करते हुए खेल-खेल में शारीरिक व्यायाम और मनोरंजन कर सकते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि रेल प्रशासन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। मनोरंजन संस्थान में बच्चों के मनोरंजन, व्यक्तित्व विकास तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मल्टीप्ले स्टेशन स्थापित किया गया है।
नई सुविधा शुरू होने के बाद मनोरंजन संस्थान में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे झूलों पर खेलने के लिए अपनी बारी का उत्साहपूर्वक इंतजार करते हैं। सुबह और शाम के समय प्रतिदिन करीब 100 से 150 बच्चे इस सुविधा का आनंद उठा रहे हैं।

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र