तहसील दिवस के अवसर पर मेधावी शिक्षकों का सम्मान

बरेली,06 सितम्बर। तहसील सदर, बरेली में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर कल शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण एवं निरंतर प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में निर्णायक योगदान देते हैं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------