यूपी परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गाजियाबाद-लखनऊ समेत 26 एआरटीओ के तबादले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा, कानपुर, मेरठ, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। अचानक हुए तबादलों के बाद विभागीय हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
22 एआरटीओ समेत 26 अधिकारियों को मिली नई तैनाती
तबादला सूची में कुल 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें 22 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा लंबे समय से प्रतीक्षारत दो अधिकारियों को भी नई तैनाती प्रदान की गई है।
आदेश के अनुसार गाजियाबाद में तैनात मनोज कुमार मिश्रा को नोएडा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात में तैनात सोमलता यादव को कानपुर नगर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तृतीय दल की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख जिलों में बदली गई जिम्मेदारियां
मिर्जापुर में तैनात विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि पीलीभीत के वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुशीनगर में कार्यरत मोहम्मद अजीम को श्रावस्ती में नियुक्त किया गया है।
बलिया के अरुण कुमार राय को मिर्जापुर, बिजनौर के गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद और लखनऊ परिक्षेत्र के हिमांशु जैन को लखनऊ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल का दायित्व दिया गया है। साथ ही उन्हें प्रशासनिक विस्तार पटल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
गाजियाबाद, बाराबंकी और देवरिया में भी बदलाव
श्रावस्ती के विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद, हमीरपुर के अमिताभ राय को बाराबंकी और बाराबंकी की अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा देवरिया के आशुतोष कुमार शुक्ला को प्रतापगढ़, आजमगढ़ के अतुल कुमार यादव को देवरिया तथा प्रतापगढ़ के दिलीप कुमार को मैनपुरी भेजा गया है।

कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती
अमरोहा के महेश कुमार शर्मा को बिजनौर, अलीगढ़ के प्रवेश कुमार को शामली और शामली के रोहित राजपूत को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है।
मिर्जापुर के संतोष कुमार सिंह को फतेहपुर, एटा के सत्येंद्र कुमार को अलीगढ़, मैनपुरी के शिवम यादव को एटा तथा फर्रुखाबाद के सुभाष चंद्र राजपूत को आजमगढ़ भेजा गया है।
इसी क्रम में वाराणसी के सुधांशु रंजन को मेरठ, सोनभद्र के राजेश्वर यादव को कुशीनगर तथा मिर्जापुर के सुशील कुमार मिश्र को पीलीभीत में तैनाती दी गई है।
प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
सरकार ने प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी नई नियुक्तियां दी हैं। प्रवीण कुमार सिंह को हमीरपुर में तैनात किया गया है, जबकि सौम्या पांडेय को उरई में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में तेजी, बेहतर निगरानी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। सरकार लगातार विभिन्न विभागों में प्रशासनिक पुनर्गठन कर रही है और इसी कड़ी में परिवहन विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
