May 25, 2026

itel Zeno 200 भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP65 रेटिंग के साथ कीमत सिर्फ 10,399 रुपये

download (5)

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को आकर्षक डिजाइन, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया है। नया स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Zeno 100 मॉडल के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

itel Zeno 200 में 5000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है।

itel Zeno 200 की कीमत और उपलब्धता

भारत में itel Zeno 200 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 10,399 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कंपनी इस फोन पर 549 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसे कॉमेट ऑरेंज, मीटियर टाइटेनियम और नाइटली ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

120Hz डिस्प्ले और Android 15 का सपोर्ट

itel Zeno 200 डुअल सिम सपोर्ट के साथ Android 15 Go Edition पर काम करता है। फोन में 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।

स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 590 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

मजबूत बिल्ड के साथ मिलेगा IP65 रेटिंग

कंपनी का दावा है कि itel Zeno 200 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Unisoc प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज

स्मार्टफोन में 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 1.8GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है।

फोन में 4GB LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए itel Zeno 200 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.85 अपर्चर और इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 46 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 30 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक और 28 घंटे से ज्यादा टॉक टाइम देने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी और डिजाइन

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, UltraLink और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.29mm है और इसका वजन करीब 185 ग्राम बताया गया है।

 

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------