October 19, 2026

कलश सज्जा में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, 149 प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति के रंगों को उकेरा

WhatsApp Image 2026-10-13 at 6.16.31 PM

गोंडा: श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति की ओर से कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैंड मॉडल कक्ष में आयोजित इस प्रतियोगिता में 149 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, आकर्षक डिजाइनों, पारंपरिक प्रतीकों और सुंदर सजावट के माध्यम से कलशों को सजाकर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और कला का मनमोहक प्रदर्शन किया।

भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कला से जुड़ने का मिला अवसर

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. चमन कौर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

तेजस्विनी ने जीता पहला स्थान, सिमरन और ज्योति सिंह भी रहीं अव्वल

प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की तेजस्विनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए पंचम सेमेस्टर की सिमरन द्वितीय और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की ज्योति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए तृतीय सेमेस्टर की ममता को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अमनचंद्रा, प्रो. शशिवाला, डॉ. माला सिंह और डॉ. नीतू सक्सेना शामिल रहीं। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. इला तिवारी ने निभाई, जबकि डॉ. मुक्ता टंडन सहसंयोजक की भूमिका में रहीं।

शिक्षकों और समिति सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. हरीश शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामभरोस और आकाश कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be