सरकार का बड़ा फैसला: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें 1 अप्रैल से भी स्थिर, जानिए PPF, MIS और सुकन्या समृद्धि पर कितना मिलेगा सालाना ब्याज
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले तिमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026) के लिए छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार आठवीं बार है जब सरकार ने इन योजनाओं की दरों को स्थिर रखा है। निवेशकों के लिए यह कदम निश्चितता और भरोसे का संकेत माना जा रहा है।
छोटी बचत योजनाओं पर वर्तमान ब्याज दरें
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, विभिन्न योजनाओं पर सालाना ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2%
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1%
- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.7%
- किसान विकास पत्र (KVP): 7.5% (115 महीने में मैच्योरिटी)
- पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट: 4%
- मंथली इनकम स्कीम (MIS): 7.4%
- 3 साल का टाइम डिपॉजिट: 7.1%
स्थिर ब्याज दर का अर्थ
ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने का मतलब है कि निवेशकों को अब भी पहले की तरह सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न मिलेगा। यह खासकर रिटायरमेंट फंड, बच्चों की शिक्षा या लंबी अवधि की बचत के लिए निवेश करने वालों के लिए राहत भरा है।

छोटी बचत योजनाओं की खासियत
छोटी बचत योजनाएं सरकार द्वारा समर्थित होती हैं, इसलिए इनमें जोखिम बहुत कम होता है। बाजार में उतार-चढ़ाव का इन पर असर नहीं पड़ता और निवेशक को निश्चित ब्याज दर के साथ लाभ मिलता है। यही कारण है कि मध्यम वर्ग और छोटे निवेशक इन्हें बड़े पैमाने पर अपनाते हैं।
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
