October 30, 2026

गोंडा में TSCT ने 8 शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, कुल 4.08 लाख रुपये की मदद

WhatsApp Image 2026-10-29 at 1.10.18 PM
गोंडा: टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की गोंडा जिला इकाई ने शिक्षक परिवारों की मदद के लिए कन्यादान सहयोग के तहत आठ शिक्षकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लाभार्थी शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस तरह कुल 4 लाख 8 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने किया।

बीएसए को भेंट की गई विचार क्रांति पत्रिका

कार्यक्रम के दौरान TSCT गोंडा की जिला टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें संगठन की विचार क्रांति पत्रिका भेंट की गई और टीम की ओर से किए जा रहे सामाजिक व सहयोगात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। बीएसए ने संगठन की ओर से शिक्षकों और उनके परिवारों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और संगठन से जुड़ने की इच्छा भी जताई।

11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 50-50 लाख की सहायता

TSCT गोंडा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि संगठन अब तक जिले के 11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को प्रति परिवार 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुका है। इसके अतिरिक्त, पूर्व में 18 कन्यादान सहयोग भी दिए जा चुके हैं। प्रत्येक कन्यादान सहयोग की राशि 51 हजार रुपये रही है।

उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य आपसी सहयोग के माध्यम से शिक्षक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि जरूरत के समय परिवारों को मदद मिल सके।

इन आठ शिक्षकों को मिला कन्यादान सहयोग

कन्यादान सहयोग के तहत चेक प्राप्त करने वाले शिक्षकों में चक्रधारी सिंह, जलील खान, मनसब अली खान, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार पांडेय, राम अनुज वर्मा और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।

जिला टीम के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला समन्वयक राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक, जिला संरक्षक श्रीपाल सिंह, जिला सह-संयोजक जगदंबा प्रसाद चौरसिया, अरविंद कुमार, अरविंद सिंह, जिला कन्यादान सह-प्रभारी मनोज कुमार कठेरिया, रमापति पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया और पंडरी कृपाल के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSCT के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाठक और जिला आईटी सेल प्रभारी राजेश सिंह भी मौजूद रहे।

TSCT गोंडा की जिला टीम ने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षक परिवारों के हित में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करता रहेगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be  

एक नज़र