September 23, 2026

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत देशभर में मनाया गया आयुर्वेदा डे : आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

WhatsApp Image 2026-09-20 at 6.42.23 PM (1)

बरेली,20सितम्बर। स्वस्थ जीवनशैली, समग्र स्वास्थ्य एवं भारतीय चिकित्सा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत बरेली शाखा के द्वारा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयुर्वेदा डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेद को केवल उपचार की पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि रोग-निवारण, स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली की समग्र दृष्टि के रूप में समझने का संदेश दिया गया।

आयोजन के दौरान बरेली शाखा में आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण तथा रोगों से बचाव जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गया जिसमें साध्वी वंदना भारती ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में सरल आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से रखा गया कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केवल बीमारी होने के बाद उपचार पर निर्भर रहने के बजाय प्रिवेंशन और हेल्थ प्रमोशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आयुर्वेद की स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम् की भावना इसी समग्र दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का आरोग्य प्रकल्प शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मानते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करता है। इसी व्यापक दृष्टिकोण के तहत आयुर्वेदा डे के अवसर पर साध्वी जी ने लोगों को अपने भोजन, दिनचर्या, ऋतु के अनुसार जीवनशैली और प्राकृतिक स्वास्थ्य-संरक्षण के प्रति सजग होने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांतों को समझने एवं अपनाने की दिशा में जागरूकता प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से दिव्य जाग्रति संस्थान का यह प्रयास स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की दिशा में जन-जागरूकता को निरंतर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र