September 23, 2026

बेलवा नोहर स्कूल में ‘मेहंदी के रंग बच्चों के संग’ का आयोजन, बच्चों ने लोककला और पर्यावरण के रंगों से दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Image 2026-09-12 at 4.26.13 PM

बेलवा नोहर: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर की सांस्कृतिक समिति की ओर से ‘मेहंदी के रंग बच्चों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक लोककला, त्योहारों के महत्व और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा। इस दौरान बच्चों ने मेहंदी और पोस्टर के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

15 बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कार्यक्रम के तहत कक्षा 7 और 8 के 15 बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने हाथों पर आकर्षक और मनमोहक डिजाइन बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मेहंदी प्रतियोगिता में मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पलक दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि छाया, महेक और नासरीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर में पर्यावरण से लेकर विज्ञान तक दिखी रचनात्मकता

विद्यालय की इको क्लब समिति की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पर्यावरण, कृषि, विज्ञान और अपने भौतिक परिवेश से जुड़े विषयों को चार्ट पर आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में सोनू के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। आलोक और यशराज के समूह को द्वितीय स्थान मिला, जबकि आनंद और राजकुमार के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षकों ने किया प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन

दोनों प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन का कार्य प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी तथा सहायक अध्यापक महेश कुमार और अखिलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ-साथ पर्यावरण और आसपास के परिवेश के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र