सर्वोदय विद्यालयों में मनाया गया शिक्षक दिवस, डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को किया

बरेली,06 सितम्बर।शिक्षक दिवस पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गोपालपुर भोजीपुरा बरेली में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक श्री तेज प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य श्री मान सिंह जी एवं छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के विचारों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका का महत्वपूर्ण बताया गया।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास की आधारशिला है। प्रदेश सरकार सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मान सिंह,अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

