सवाल पूछा तो नाराज हुए राहुल गांधी, पत्रकार से पूछा- क्या आप बीजेपी से हैं?
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के घायल कर्मचारियों से जुड़े एक सवाल का सामना करने से बचते नजर आए। जब एक पत्रकार ने उनसे इस मुद्दे पर सवाल पूछा तो राहुल गांधी नाराज हो गए और पत्रकार से पूछ बैठे- “क्या आप बीजेपी से हैं?” इसके बाद वे वहां से चल दिए।इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सवाल पूछने वाले पत्रकार कहते सुनाई दे रहे हैं कि राहुल गांधी अक्सर उन पर बीजेपी का होने का आरोप लगा देते हैं और सवालों के जवाब दिए बिना निकल जाते हैं।
घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में शुक्रवार को उन पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी, जो 20 जुलाई को “कॉकरोच जनता पार्टी” के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से केवल एक ही पक्ष दिखाया जा रहा है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि घटना का दूसरा पहलू भी सामने आना चाहिए।
20 जुलाई को क्या हुआ था?

संसद भवन की तरफ बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग की। भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, पथराव शुरू कर दिया और पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। इस झड़प में 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 180 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि करीब 60 प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए।
परिवारों ने क्या कहा?
एक सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने बताया कि उनके पिता प्रदर्शन के दौरान बुरी तरह घायल हुए। उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी और उन्हें 4 टांके लगे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान पिता ने बेटे को समझाया- “बेटा, चोट लगती रहती है, कोई बात नहीं।” लेकिन सोशल मीडिया पर उसी पुलिसकर्मी को क्रिमिनल बताया जा रहा है।
सीमा नाम की एक महिला ने बताया कि उनके पति दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान भीड़ उग्र हो गई। शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर गमले, जूते और पत्थर फेंके। उनके पति का हेलमेट पूरी तरह टूट गया। महिला ने कहा, “अगर पत्थर सीधा लग जाता तो मेरे पति इस दुनिया में नहीं होते।”
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------


