93 गेंदों में 311 रन, 30 छक्के और 27 चौके… दिल्ली के आर्यन शर्मा ने स्कूल क्रिकेट में मचाया धमाल
334 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, चौके-छक्कों की बरसात
सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल की ओर से खेलते हुए आर्यन शर्मा ने इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 334.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उनकी इस पारी ने मुकाबले में उनकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
आर्यन की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 57 गेंदों पर चौके और छक्के जड़कर कुल 288 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
390 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हुई विरोधी टीम

390 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। टीम के बल्लेबाज लक्ष्य के दबाव में टिककर नहीं खेल सके और पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई।
इस तरह सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने मुकाबला 247 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। आर्यन शर्मा की 311 रन की पारी स्कूल क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण बनकर सामने आई है।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
