October 28, 2026

गोंडा कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

WhatsApp Image 2026-10-26 at 4.08.47 PM (1)

*गोंडा, 26 अक्टूबर।* आज गोंडा कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष/सभासद शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

*शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा -* “महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें सिखाया है कि इंसान अपने कर्म से बड़ा बनता है, जन्म से नहीं। उन्होंने रामायण लिखकर पूरे विश्व को सत्य, प्रेम और त्याग का संदेश दिया। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए हुए समता, समानता और भाईचारे के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज से ऊंच-नीच की भावना को खत्म करना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

*जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा -* “वाल्मीकि जी ने रामायण के रूप में दुनिया को पहला महाकाव्य दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चे ज्ञान और तपस्या से जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।”

*जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब ने कहा -* “महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सामाजिक न्याय और समरसता का प्रतीक है। उनके विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।”

इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, जान सोवियो, अजय यादव, मोहम्मद रिजवान, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, शहर सोशल मीडिया इंचार्ज शौकत अली उर्फ माली बाबा, जानकी देवी, मुकेश सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be  

एक नज़र