October 29, 2026

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

WhatsApp Image 2026-10-26 at 2.53.46 PM (1)

आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, गोंडा पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने की।

जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को व्यक्त करते हुए कहा –

महर्षि वाल्मीकि जी ने कहा था सत्य त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलना ही मानव जीवन का सच्चा धर्म है।
अपने कर्मों से ही मनुष्य महान बनता है जन्म से नहीं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी जकी सपा प्रवक्ता जावेद मंटू, नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक अफजाल खान हीरालाल, शाहिद खान, अनुराग बाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, संजय साहू, विर्जेस यादव, हीरा लाल सागर, सैफ,सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be  

एक नज़र