जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बरेली, 27 सितम्बर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए निपुण भारत मिशन के कारण सी एम डैश बोर्ड की रैंकिंग प्रभावित होती है, इसकी बैठक अलग से कराई जाए जिसमें डाइट के प्राचार्य को भी सम्मिलित किया जाए।

समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर्षा के दृष्टिगत विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने विद्युत विभाग का निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्कूलों के पास से हाई टेंशन लाइन जा रही है उसे शीघ्र हटाया जाए।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन बच्चों के नामांकन पर अधिक फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग के लिए अभिभावकों के खाते में दी जाने वाली धनराशि समय से उपलब्ध करायी जाये, इस कार्य में जनपद स्तर से कोई लापरवाही ना बरती जाये, साथ ही अभिभावको को ड्रेस आदि खरीदने के लिए प्रेरित भी किया जाये। हमारी सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना जाएगी।

बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग लगातार स्कूलों का निरीक्षण करते रहें तथा जो भी हेड मास्टर स्कूल में अच्छा कार्य कर रहे है उन्हे प्रशस्ति पत्र भी दें।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

