October 7, 2026

गोण्डा में प्राथमिक शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, संतोष सिंह अध्यक्ष और रविंद्र शुक्ला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

WhatsApp Image 2026-09-23 at 4.39.08 PM (1)

गोण्डा: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में 23 सितंबर 2026 को प्राथमिक शिक्षक संघ गोण्डा की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

पर्यवेक्षक के रूप में बेलसर के अध्यक्ष पुष्कर तिवारी और निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान संतोष सिंह को अध्यक्ष और रविंद्र शुक्ला को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुमन कौशल को कोषाध्यक्ष, राम बसंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अरुण गौतम और विनय यादव को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं मधुलता सिंह, जेपी तिवारी, आशुतोष पांडेय और एहसान रसूल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

रमेश कुमार को मीडिया प्रभारी और मुर्तजा हसन को प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सैकड़ों शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और जिलामंत्री आशीष द्विवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी, रुपईडीह अध्यक्ष मोहित द्विवेदी, परसपुर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मनकापुर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा और मुजेहना अध्यक्ष बलजीत कुमार वर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान मनकापुर मंत्री गौरव सिंह, इटियाथोक मंत्री स्वामीनाथ उपाध्याय, परसपुर मंत्री आशुतोष द्विवेदी, मुजेहना उपाध्यक्ष शिव चंद्र वर्मा के अलावा राहुल देव वर्मा, दिलीप कुमार, जुग्गीलाल वर्मा और अजीत कुमार सहित विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

 

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------