October 7, 2026

एम्स रायबरेली में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन, औषधीय पौधों का वितरण और रोपण

WhatsApp Image 2026-09-23 at 7.39.58 PM (1)

रायबरेली: एम्स रायबरेली में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने धन्वंतरि पूजन के साथ की। इस दौरान आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा से संबंधित पुस्तकों का भी पूजन किया गया।

इसके बाद औषधीय पौधों का वितरण किया गया। परिसर में चंदन, तेजपत्र, अर्जुन और सर्पगंधा के पौधों का रोपण भी किया गया।

आयुर्वेद और योग से जीवनशैली संबंधी रोगों में लाभ

कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद और योग खराब जीवनशैली से होने वाले रोगों जैसे मोटापा, मधुमेह, हाइपोथायरॉइड और अपच के सुधार में उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग की ओपीडी में मरीजों को नियमित रूप से योग और प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है।

आयुर्वेदिक जीवनचर्या अपनाने पर जोर

अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बीमारियों से दूर रहने के लिए सभी को आयुर्वेद की जीवनचर्या का पालन करना चाहिए।

वहीं, आयुष विभाग के प्रभारी डॉ. हरि कृष्ण पारीक ने लोगों से अपील की कि आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से ही करें। उन्होंने यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर खुद से उपचार करने से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार कर्नल यू. एन. राय, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिवेदी, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज नरेंद्र पाल सिंह चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शुक्ला, मनोरोग विभाग से डॉ. श्रुति सिन्हा, डॉ. आकाश और डॉ. पदमा मौजूद रहे। इसके अलावा योग प्रशिक्षक प्रसोभ नानू, नैदानिक मनोवैज्ञानिक विकास रावत, पीयूष वर्मा और पुनीत मौर्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

......................................................................................................... --------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------------------- ---------------------------------------------------------------------------------------------------