मरीजों की सेवा ही सर्वोच्च संकल्प — जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में फल एवं चॉकलेट वितरित किए
बरेली,17सितम्बर।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बरेली में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल का भ्रमण कर भर्ती मरीजों को फल तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक संवेदनशील एवं प्रभावी जनसेवा पहुँचाना है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लईक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------

