ओप्पो ला रहा है 10,000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, 50MP OIS कैमरा और IP69K रेटिंग से मचाएगा धमाल
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस अपनी 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और मजबूत डिजाइन को लेकर चर्चा में है। कंपनी इसे 4 अगस्त को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स और वेरिएंट की जानकारी सामने आ चुकी है।
10,000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी खासियत
Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 10,000mAh क्षमता वाली बैटरी मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे बार-बार चार्जिंग की आवश्यकता कम होगी।
IP69K रेटिंग के साथ मजबूत डिजाइन
कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन मजबूती के मामले में भी खास होगा। इसमें IP69K रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन को बेहद कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
50MP OIS कैमरा और हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
120Hz OLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर

लीक जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।
तीन स्टोरेज वेरिएंट में होगा उपलब्ध
Oppo A7 Pro Max को तीन स्टोरेज विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। वहीं रंगों की बात करें तो इसे डार्क माउंटेन, राइडिंग द वेव्स और द फ्यूचर ब्राइट कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है।
लॉन्च के साथ कीमत से भी उठेगा पर्दा
फोन की प्री-रिजर्वेशन चीन में शुरू हो चुकी है। कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की घोषणा करेगी।
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------

