सुशांत को मिला आर्मी में कमीशन, पिता भी है रि. सूबेदार मेजर
लखनऊ के हसियामऊ कॉलोनी में आजकल जश्न का माहौल है. और हो भी क्यों नहीं। यही के रहने वाले रि. सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह के बेटे सुशांत को आर्मी में कमीशन मिला है और वे आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए है. सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में 13 जून 2026 को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में सुशांत को सेना में कमीशन मिला.
बचपन से ही मेघावी सुशांत के पास 12 वी पास करने के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे तमाम आकर्षक विकल्प थे, लेकिन उसने देश सेवा को चुना. लेकिन कहते है न कि सफलता यूं ही और आसानी से नहीं मिलती इस सफलता के लिए उनके परिवार ने बड़े त्याग किये। पिता आर्मी में थे जिसमे दूरदराज पोस्टिंग होती थी. ऐसे में सुशांत की माता बिंदु सिंह ने निर्णय लिया कि वे लखनऊ में ही रहेगी ताकि बच्चो को अच्छी शिक्षा दी जा सके.
आज जब उनके घर बधाइयों का ताँता लगा है वे बड़ी विनम्रता से कहती है कि बेटा देशसेवा में चला जाय इससे बेहतर क्या हो सकता है. सोशल मीडिया पर बधाइयों का अम्बार लग गया है. एक तरफ जहाँ सुशांत के दोस्त खुश है वही उनके विद्यालय के शिक्षक भी अपने इस होनहार शिष्य की तारीफ करते नहीं थकते. एक वरिष्ठ शिक्षक कहते है, सुशांत ने विद्यालय का नाम रौशन किया है.

उनके पैतृक गांव बिहार के सिवान जिले के गौरी और ननिहाल रुइया बंगरा में भी जश्न का माहौल है और परिजन उनके स्वागत की योजनायें बना रहे है. ऐसे में जब उनके पिता नरेंद्र सिंह और माँ बिंदु सिंह से पूछा गया कि सुशांत के स्वागत की क्या योजनायें है, उन्होंने कहा कि योजना क्या बनाना, सुशांत सामान्य आदमी है. लेकिन बेहद सम्मान के साथ कहा जा सकता है कि सुशांत सिंह सामान्य आदमी नहीं, सुशांत सिंह हीरो है.
.........................................................................................................
---------------------------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------
