दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का मकसद जनकल्याण और समाज की भलाई होना चाहिए
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में आयोजित विजयादशमी समारोह में शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया गया।
रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में विजयादशमी के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई थी।

नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ भी संदेश
दशहरा समारोह में नकली दवाओं की कालाबाजारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष पुतले का भी दहन किया गया। इसके जरिए नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश देने की कोशिश की गई।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
